“हमें आप पर गर्व है” – टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 17 साल बाद जीता T20 विश्व कप!

“अब हवाएँ ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला, जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा” – ये पंक्तियां आज सच हो गई हैं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए। 140 करोड़ भारतवासियों को गौरवान्वित करते हुए, टीम इंडिया ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है!
जी हाँ, 17 वर्षों के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर t-20 विश्व कप का खिताब अपनें नाम कर लिया है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको इस विश्व कप और ICC के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताएंगे। यह आपको आगे आने वाली सभी COMPETITION परीक्षाओं में काफी मदद करेगा। आइए ब्लॉग को शुरु करते हैं। ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 की मेज़बानी संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज द्वारा की गई थी। फाइनल मैच का आयोजन बारबाडोस में किया गया था। जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 विश्व 2024 का कप जीता है। फाइनल मैच में जीत के लिए भारत द्वारा बनाए गए 177 रन का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी। फाइनल मैच में सर्वाधिक रन विराट कोहली द्वारा बनाया गया, और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भारत के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब दिया गया। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। भारतीय टीम की शानदार प्रदर्शन को देखते हुए BCCI नें भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरण करने का निर्णय किया है। दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ICC द्वारा पहली बार T-20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में की गई थी। और भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में पाकिस्तान को हराकर अपना पहला T-20 विश्वकप का खिताब जीता था। इसके बाद भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की ही कप्तानी में 2011 वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। वर्तमान में भारत के पास अन्डर-19 विश्व कप की ट्रॉफी मिलाकर कुल 9 विश्व कप का खिताब हो गया है। अब बात करते हैं ICC के बारे में, ICC का फूल फॉर्म International Cricket Council होता है। इसका मुख्यालय दुबई में है। ICC में अभी 104 सदस्य देश हैं। वर्तमान में ICC का अध्यक्ष Greg Barclay हैं। ICC की स्थापना 1909 में ‘इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस’ के रूप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका द्वारा किया गया था। 1965 में इसका नाम बदलकर “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन” और 1989 में इसे “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद” यानि ICC नाम दिया गया।
अब बात करते हैं ICC के कार्यों के बारे में –
दोस्तों, ICC का कार्य क्रिकेट के नियमों को निर्धारित करने, क्रिकेट टूर्नामेंट्स का आयोजन करने और खिलाड़ियों और टीमों के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को सुनिश्चित करना होता है, इसके साथ ही ICC द्वारा विभिन्न प्रमुख टूर्नामेंट्स का आयोजन किया जाता है, जिनमें शामिल हैं – ICC ODI Cricket World Cup, ICC T20 World Cup, ICC Champions Trophy, ICC World Test Championship.
आइए इस ऐतिहासिक जीत पर एक नज़र डालते हैं:
ICC T20 विश्व कप 2024
- मेजबान: संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज
- फाइनल: बारबाडोस
- विजेता: भारत (दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया)
- मैन ऑफ द मैच (फाइनल): विराट कोहली (सर्वाधिक रन)
- मैन ऑफ द सीरीज: जसप्रीत बुमराह (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी)
- भारतीय टीम के कप्तान: रोहित शर्मा
- पुरस्कार राशि: BCCI द्वारा ₹125 करोड़
भारत का T20 विश्व कप इतिहास:
- पहला खिताब: 2007 (महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में)
- दूसरा खिताब: 2024 (रोहित शर्मा की कप्तानी में)
- कुल खिताब: 2
ICC के बारे में:
- पूरा नाम: International Cricket Council
- मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
- सदस्य देश: 104
- अध्यक्ष: Greg Barclay
- स्थापना: 1909 (इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के रूप में)
- कार्य: क्रिकेट के नियमों का निर्धारण, टूर्नामेंट आयोजन, अनुशासनात्मक कार्रवाई
ICC द्वारा आयोजित प्रमुख टूर्नामेंट:
- ICC ODI क्रिकेट विश्व कप
- ICC T20 विश्व कप
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी
- ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
निष्कर्ष:
टीम इंडिया की इस शानदार जीत ने पूरे देश में खुशी का माहौल बना दिया है। यह निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई!
अतिरिक्त टिप्पणियां:
- यह जीत उन सभी प्रशंसकों के लिए भी खास है जिन्होंने टीम इंडिया का लगातार समर्थन किया।
- यह जीत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और उन्हें क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
- आइए हम सभी मिलकर टीम इंडिया को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दें!