UPPSC 2024 परीक्षा कैलेंडर: महत्वपूर्ण तिथियां

UPPCS और RO/ARO प्रारंभिक परीक्षाओं समेत UPPSC की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह खबर सेव रखने के लिए है । क्योंकि यह खबर आपको दिसंबर 2024 तक काम आएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UP PCS प्रीलिम्स 2024, UP RO/ARO प्रीलिम्स 2023 और कई अन्य भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा सोमवार, 3 जून को जारी कैलेंडर के अनुसार UP PCS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को किया जाएगा। इसी प्रकार, RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।!
बता दें कि UPPSC ने UP PCS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पहले 17 मार्च को किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था और इसकी तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों को नई तारीख का इंतजार था। इसी प्रकार UPPSC द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2023 को पेपर-लीक के मामलों को चलते रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से उम्मीदवारों को इस परीक्षा नई तिथि की प्रतीक्षा कर रहे थे।
*उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UPPSC PCS प्रीलिम्स 2024, RO/ARO प्रीलिम्स 2023 और अन्य कई भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
*यह कैलेंडर उन लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो UPPSC की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
यहां UPPSC परीक्षा कैलेंडर 2024 की कुछ महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:
परीक्षा तिथि
UPPCS प्रीलिम्स 2024 27 अक्टूबर 2024
RO/ARO प्रीलिम्स 2023 22 दिसंबर 2024
अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 (शॉर्टहैण्ड/टाइपिंग) 28 जून 2024
सहायक नगर नियोजक (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 30 जून 2024 (रविवार)
स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 2024 28 जुलाई 2024 (रविवार)
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 18 अगस्त 2024 (रविवार)
चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक तथा आवासीय चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 और चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2023 25 अगस्त 2024
स्टाफ नर्स (यूनानी) (पुरुष/महिला) (प्रा) परीक्षा 2023 और स्टाफ नर्स (आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) (प्रा) परीक्षा 2023 8 सितंबर 2024
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह केवल एक संक्षिप्त कैलेंडर है।
पूर्ण कैलेंडर और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए, UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट: https://uppsc.up.nic.in/
UPPSC परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को शुभकामनाएं!